हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने पांच बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सिंभावली थाना के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद मेरठ से मवाना थाना क्षेत्र के गांव अटोरा निवासी मयंक, गांव मिवा निवासी हिमांशु, मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव डेरिया रझोती निवासी अंकित, पिछोर क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी पूनम तथा पूनम का पति नवीन फौजी पर आरोप है कि यह गिरोह बनाकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ 2022 में गांव देवली में सुजीत भाटी, वीरेंद्र भाटी और सरफुद्दीन पर गोलियां बरसाने का मामला भी दर्ज है जिसमें शरफुद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























