हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव अनवरपुर रविवार को आयोजित एक समारोह में हनुमत कथा वाचक अरविंद ओझा ने शिशु मंदिर के आचार्यो व पुरातन छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर संत प्रवर अरविंद ओझा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करे और अनुशासित रह कर जीवन में आगे बढ़े। शिक्षा के माध्यम से ग्रहण ज्ञान को अन्य लोगों को भी वितरित करे। पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन ग्राम विकास समिति अनवरपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल कुमार ने काव्य पाठ से किया तथा संचालन योगेंद्र तोमर ने किया। सम्मान समारोह में अनवरपुर, खेडा, सिखैड़ा, परतापुर, फगौता आदि से पुरातन छात्र सम्मलित हुए। इस अवसर पर पुरातन छात्र समिति के सुरेश कुमार, सोहनपाल सिहं, भाजपा नेता वाईपी सिंह आदि उपस्थित थे।



























