
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आचार्य विद्यासागर ज्ञान ज्योति रथ के मंगलवार प्रातःकाल हापुड आगमन पर जैन भक्तो ने रथ के दर्शन किए तथा थाली में दीपक प्रज्ज्वलित कर आरती की। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि यह रथ विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए मंगलवार को हापुड पहुंचा। रथ को श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचने पर वहाॅ पाद प्रक्षाल पूजा करने के बाद बाजार बजाजा, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, मेरठ रोड होते हुए अशोक कॉलोनी ले जाया गया। कोठी गेट जैन लोक के बाहर तथा अशोक कालोनी मे सैकड़ों जैन भक्तो ने दर्शन कर आरती की। मेरठ रोड पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर रथ का समापन हुआ।प्रदीप जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, सजींव जैन, मनीष जैन, रेखा जैन, भावना जैन, मीनू जैन, विनोद बाला जैन, मतीशा जैन, मनीषा जैन, सुदेश जैन, आशीष जैन,सभासद मोनू बजरंगी सहित सैकड़ों जैन भक्त उपस्थित हुए।























