पुलिस की गोली लगने से गौकश घायल हुआ












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस और एक बाइक सवार गौकश के बीच गुरुवार की रात चली गोली में गौकश घायल हो गया।पुलिस ने घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल गौकश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूसएक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि गुरुवार की रात थाना सिम्भावली पुलिस बक्सर रेगुलेटर पर चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक बाइक सवार बदमाश को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करते हुए भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया।गिरफ्तार व घायल बदमाश ने अपना नाम जाहिद पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम हशुपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया है। वह थाना सिम्भावली से गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व घायल बदमाश शातिर किस्म का गौकश अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़ व सिम्भावली पर गौकशी,हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!