👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने चचेरे भाई की गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अलकत्ल लोहे का पाना बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रामकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र रामदेव निवासी गांव कुम्हरिया बेरा थाना किशनगढ़ जनपद अजमेर राजस्थान है।
आपको बता दें कि रामकुमार पर अपने चचेरे भाई की गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। मामले में वह वांछित चल रहा था जिसे पुलिस ने रविवार को सतगुरू ढाबा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे का पाना भी बरामद हुआ है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























