हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की गुलावठी रोड पर एक ढाबे में लगी आग के मामले में ढाबा संचालक ने पांच लोगों पर ढाबे में आग लगाने का आरोप लगाया है जिसने तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। ढाबा संचालक ललित पुत्र सुदेश निवासी गांव गुलावठी खुर्द थाना जारचा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग ढाबे पर शराब पीने के लिए आए जिन्हें मना करने पर उन्होंने ढाबे में आग लगा दी। इस दौरान सारा सामान जलकर आग की भेंट चढ़ गया।

ललित का आरोप है कि मंगलवार को पांच लोग ढाबे पर पहुंचे जिन्होंने टेबल पर बैठकर शराब की बोतल खोल ली। जब ढाबा संचालक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने ढाबे में आग लगा दी। आनन-फानन में किसी तरह ढाबा संचालक ने भागकर खुद को बचाया। इस बीच ढाबे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। किराने का सामान, फर्नीचर आदि को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित ढाबा संचालक थाने पहुंचा जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

































