👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना हापुड़ ने आरोप लगाया है कि आरओ/एआरओ तथा सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं और ऐसे में वह जांच की मांग करते हैं। इस संबंध में कार्रवाई की मांग के लिए संगठन ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय, एसडीएम न्यायिक हापु़ड़ साक्षी शर्मा, एसडीएम न्यायिक धौलाना इला प्रकाश को जिला अधिकारी कार्यालय हापु़ड़ में सौंपा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता/ जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अंकुर सिवाल, जिला महासचिव चौधरी मनोज कुमार, जिला कमेटी सदस्य ए आर मिश्रा मौजूद रहें।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































