हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस के साथ बदसलूकी करने के आरोपी हिंदू नेता रितिक त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माननीय न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को दिन छिपने के करीब पुलिस पक्का बाग चौपला पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने चैकिंग के लिए एक बाइक सवार को रोक लिया। बाइक सवार ने चैकिंग में लिप्त पुलिस वालों के साथ बदसलूकी की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700
























