हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धोबी चौक निवासी एक महिला ने अपने पति पर कूकर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसके मुंह पर कूकर मारा जिससे वह घायल हो गई जिसके बाद पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर फोन पर लगा रहता है। उसने पति से आतटा लाने के लिए कहा लेकिन पति आग बबूला हो गया और उसने पत्नी के मुंह पर कूकर मारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























