
घर में घुसकर हमले का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कुछ आरोपियों पर घर में घुसकर उसके पुत्र, गर्भवती पुत्रवधू और पुत्री पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में तीनों को गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बछलौता की रूपकला ने बताया कि 4 मार्च को उसका बेटा, पुत्री, आठ महीने की गर्भवती पुत्रवधू घर पर मौजूद थे। इसी बीच गांव के तीनों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में गर्भवती पुत्रवधू मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पुत्र और पुत्री को भी चोट आई है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||


























