हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी निवासी एक किसान का आरोप है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। साथ ही उसकी गेहूं की फसल को भी नष्ट कर दिया। पीड़ित परिवार ने शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत भी कराया और उचित कार्रवाई की मांग की। कपिल पाल पुत्र जगदीश पाल का आरोप है कि उनकी गांव उपेड़ा में जमीन है जहां कुछ दबंगों ने कब्जा जमाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार की रात को आरोपी ट्रैक्टर से खेतों में पहुंचे और खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।
कपिल पाल का कहना है कि 10 बीघा जमीन में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी जिसपर दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर फसल को खराब कर उसे नष्ट कर दिया। कपिल का कहना है कि आरोपी काफी समय से उन्हें धमकियां भी दे रहे हैं और उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास भी कर रहे हैं। पिता जगदीश ने बाबूगढ़ में लगे थाना समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























