
बाबूगढ़: गौशाला से विद्युत तार व तिरपाल चोरी करने वालों की तलाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर-आजमपुर के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि छह दिसंबर की देर रात गांव स्थित अस्थाई गोशाला में चोर घुस आए। चोरों ने यहां विद्युत तार व व तिरपाल चोरी कर लिया। सात दिसंबर की सुबह चोरी की जानकारी पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दो बार गोशाला में चोरी हो चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























