टोलकर्मी की हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस चंगुल से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली पुलिस के छिजारसी टोल कर्मी की हत्या के प्रयास के दस हजार रुपए के इनामी आरोपी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है, परंतु वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश भी दे रही है और जगह-जगह मुख्य चौराहों, गांव, कस्बों, गली-मौहल्लों आदि में इश्तहार चस्पा भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी का सुराग देने वाले को दस हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा और उसके नाम को गुप्त रखा जाएगा।
पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि छिजारसी टोल प्लाजा पर गत दिनों एक कार सवार ने टोल कर्मी शेखर यादव को कार से कुचलने का प्रयास किया था। आरोपी की पहचान जनपद गौतमबुद्ध नगर के सैक्टर-115 के सोनू उर्फ सतपाल के रुप में हुई है। सोनू के विरुद्ध पिलखुवा कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज है और पुलिस अधीक्षक ने सोनू की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
पुलिस का कहना है कि दस हजार रुपए के इनामी सोनू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने रात सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी है, परंतु सोनू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोनू को शरण देने व उसके मददगारों को भी नहीं बख्शा जाएगा। दस हजार रुपए के इनामी सोनू की गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर लोगों को चेताया जा रहा है कि उसका सुराग मिलने पर पुलिस को सूचना दें।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063































