👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व एसओजी की शनिवार की शाम 25000 के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई.मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए 25000 के इनामी बदमाश के कब्जे से बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है. इस दौरान बदमाश घायल हो गया जिसका नाम चांद पुत्र इस्लामुद्दीन है. घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस इनामी बदमाश के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है.























