हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे ऑटो और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइट कराया। ऑटो में बैठी सवारी ने बताया कि वह हापुड़ से दादरी जा रहा था लेकिन पुलिस लाइन के पास ऑटो की सामने से आ रही स्विफ्ट कार से भिड़ंत हो गई। इस दौरान हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस के मामले की जानकारी दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



























