👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बाबूगढ़ कैंट के पास सोमवार की शाम को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे गंभीर हालात में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दरअसल बाइव सवार हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहा था कि अचानक पीछे से आई एक मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर गढ़ गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सड़क हादसे से यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया और जाम खुलवाया।




























