
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत मेरठ विभाग के हापुड़ जिले की नगर इकाई गढ़मुक्तेश्वर में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विभाग सहसंयोजक मेरठ विभाग तुषार भारद्वाज ने बताया एबीवीपी हर साल सदस्यता अभियान चलाता है जिसमें छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है एवं छात्रों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष सभी डिग्री इंटर कॉलेज कैंपस में छात्रों को एवं छात्राओं को सदस्यता ग्रहण करता है और उनके साथ मिलकर कार्य करता है और छात्रों की सदस्यता को सुनिश्चित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























