हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत जिले हापुड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा इंद्रप्रस्थ कॉलेज, जिला हापुड़ में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंद शर्मा (MLC), डॉ पराग शर्मा(आरोग्य हॉस्पिटल), विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीवीपी प्रांत उपाध्यक्ष घनश्याम वत्स और विपिन गुप्ता (संस्थान अध्यक्ष) एवं संजय नागर एवं अर्जुन बटार,कार्तिक गौड़ उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हापुड़ जिले के विभिन्न विद्यालय एवं कॉलेज से आए सभी शिक्षकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किया। जिसमें एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम वत्स ने बताया की एबीवीपी छात्र छात्राओं का ही नहीं शिक्षकों का भी परिषद है।एबीवीपी का मानना है कि शैक्षिक समुदाय में सिर्फ़ छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षक और शिक्षाविद भी शामिल हैं। एमएलसी चंद शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो की राष्ट्रीय हित एवं समाज हित को लेकर राष्ट्रपुनर्निर्माण के लिए कार्य करता है।विपिन गुप्ता ने बताया कि एबीवीपी हमेशा से शिक्षकों का सम्मान करती हैं क्योंकि गुरुओं के मार्गदर्शन से ही शिष्य अपनी शिक्षा को पूर्ण करके आगे बढ़ते हैं। कार्तिक गौड़ ने बताया एबीवीपी प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा से प्रेरित होकर शैक्षिक वातावरण में अनुशासन और विश्वसनीयता लाती हैं और राष्ट्र पुनर्निर्माण और छात्र हित में कार्य करती है।अर्जुन बटार जिला संगठन मंत्री ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो की छात्रों की आवाज के साथ-साथ शिक्षकों के मुद्दों की भी आवाज हमेशा उठाता आया है और उठाता रहेगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र और आकाश शर्मा संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर तुषार भारद्वाज भारद्वाज (जिला संयोजक),आदित्य अग्रवाल, मानव,अंजलि,अनुपमा कशिश,चैतन्य,तुषार त्यागी, कार्यकर्तागण और सभी कॉलेजों के शिक्षकगण सम्मिलित रहे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

























