हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने एसएसवी डिग्री कॉलेज हापुड़ में पुण्यतिथि मनाई व डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया।
मुख्य वक्ता प्राचार्य नवीन चंद्र व संदीप सिंघल ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर हमें चलना चाहिए। क्षमा ने डॉ भीम के जीवन पर प्रकाश डाला। सुदर्शन त्यागी ने बाबा साहेब के जीवन पर चर्चा की। वहीं जिला संगठन मंत्री सुमित ने बाबा साहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब पिछड़े व अति पिछड़ों के मसीहा के रूप में अपना जीवन व्यतीत किया था। वहीं कार्यक्रम संयोजक के रूप में रहे अनुज वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए नगर मंत्री धर्मेंद्र ने कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान विपिन सिंह, देवांश चौहान, आदित्य अग्रवाल, आकाश शर्मा, नवीन सूर्यवंशी, अनुज वर्मा, तुषार भारद्वाज, हर्ष यादव, चाहत त्यागी, सागर, आदित्य सिंह, शिवम निर्माण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



























