ई-रिक्शा व मोबाइल छीनकर हुए फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर के पास स्थित नहर पुल पर ई-रिक्शा छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर ई रिक्शा और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस दौरान ई-रिक्शा चालक विपिन कुमार को आरोपियों ने सड़क किनारे फेंक दिया जिससे उसे चोट आई है। उपचार के बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।
विपिन कुमार निवासी गांव बड्ढा वाजिदपुर स्याना बुलंदशहर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मामला शनिवार का है जब वह बीवी नगर से दो सवारियों को लेकर बाबूगढ़ कुचेसर जाने के लिए निकला। किराया दो सौ रुपए तय हुआ था जिसके बाद पीड़ित ने दोनों को ई-रिक्शा में बैठा लिया और कुचेसर के लिए चल दिया। जैसे ही नहर पटरी पर पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और ई-रिक्शा व मोबाइल छीन लिया। उसके बाद दोनों फरार हो गए। घायल अवस्था में विपिन को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद व परिजनों के साथ थाने पहुंचा। मामले की जांच जारी है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























