👁 0 views Views
हापुड़,सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में चल रहे पर्यूषण पर्व में जैन साधकों ने भव्य ढंग से अभिषेक सिंचन शान्तिधारा की तथा पूजा अर्चना की। जैन धर्म के शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पंडित प्रवीण ने तीर्थंकर विधान को सम्पन्न कराया।संगीतकार विकास भारद्वाज ने संगीत से विधान की शोभा बढाई। जैन समाज के युवाओं आकाश जैन, नमन जैन, अंकित जैन, हर्षित जैन, तरुण जैन, अतिशय जैन, सझम जैन, हिमांशु जैन, अरिहंत जैन आदि ने पूजा अर्चना की।

























