हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ मंडल की आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने शुक्रवार को यहां विकास भवन में कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जनपद की प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से जनपद में कोरोना नियत्रंण हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। आयुक्त ने कोविड-19 के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मंडल आयुक्त ने सीएमओ डा.रेखा शर्मा को तुरंत एक एम्बुलेंस बुलाने का निर्देश दिया। डा.रेखा शर्मा ने एम्बुलेंस को काल की और क्षणभर में भी एम्बुलेंस विकास भवन पर पहुंच गई। आयुक्त ने एम्बुलेंस में सुविधाओं को देखा कि एम्बुलेंस, दवाओं, चिकित्सक आदि सुविधाओं से लैंस थी। आयुक्त ने एम्बुलेंस में उपलब्ध सुविधाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव आदि उपस्थित थे।
































