हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्वोदय भारत पार्टी ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार तथा श्रीराम मंदिर निर्माण समिति से मांग की है कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर परिसर में रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी का भी एक भव्य स्मारक अथवा मंदिर होना चाहिए।
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित मानस ही सामाजिक व घरेलू रिश्तों की महिमा, परम्परा, परिवार व सामाजिक रिश्तों का महत्व व आदर्शों को सचित्र वर्णन प्रस्तुत करती है उसी के आधार पर आज हम देश में रामराज्य की कल्पना करते है। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि रामचरित मानस भारत वर्ष में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में एक प्रेरणा स्त्रोत है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हर्ष कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा रामचरित मानस मनुष्य को जीना सिखाती है। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन गुुरुवार को यहां प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
श्री लक्ष्मी फैशन (Mona Dream Gallery वाले) लाए हैं राखी पर खास ऑफर, 125 की राखियां खरीदने पर 50 रुपए का गिफ्ट FREE: संपर्क करें: 7817840559 (नई शिवपुरी, गत्ता फैक्ट्री के पास, हापुड़)

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

























