कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचने के लिए आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) लांच किया गया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपदवासियों से आह्वान करते हुए एप्स को डाउनलोड किए जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को डाउनलोड करने का मुख्य लाभ यह होगा कि जब आप घर से बाहर जाते हैं और कोई कोरोना वायरस संक्रमण का रोगी आपके पास आएगा तो यह आपको सर्तक कर देगा, परंतु इसका लाभ तभी होगा जब सभी देशवासी इस एप्स को डाउनलोड करेंगे तथा अपना स्वमूल्यांकन पूरी इमानदारी से करेंगे। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए एंड्राइड मोबाइल यूजर को गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल मोबाइल यूजर को एप्पल स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा। यह ऐप 11 भाषाओं में है। इन 11 भाषाओं में से एक भाषा आपको चुन्नी होगी। इसके उपरांत आपको रजिस्टर, पंजीकरण करना होगा। रजिस्टर, पंजीकरण करने के बाद आपसे ब्लूटूथ तथा लोकेशन ऑन करने को कहा जाएगा। ब्लूटूथ एवं लोकेशन ऑन करने के बाद टर्म एंड कंडीशन पर आपको एग्री (सहमत) करना होगा। इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे जो ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई होगा। इसके बाद आपका नाम, जेंडर (लिंग), उम्र आदि कुछ पर्सनल विवरण मांगा जाएगा। इसके बाद आपको अपना स्वमूल्यांकन टेस्ट देना होगा। इस तरह से ऐप डाउनलोड की प्रक्रिया पूर्ण होगी।
यह ऐप कोविड-19 के संक्रमण से बचाव में काफी मददगार सिद्ध हो रही है। जनपदवासियों से अपील कि जाती है कि आरोग्य सेतु ऐप आज ही डाउनलोड करें और अपने सगे-संबंधियों के फोन में डाउनोड कराएं एवं अपने संबंधियों को संक्रमण से बचाव कराएं।
























