👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी जनपद हापुड़ ने किसानों को गन्ने का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है और कहा है कि गन्ने का नया पिराई सत्र शुरू होने जा रहा है परंतु गन्ने का क्रय मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। आप के जिलाअध्यक्ष महेंद्र त्यागी एडवोकेट गुरुवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे और उपजिला मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि गत सत्र का किसानों का गन्ने के बकाया मूल्य का तुरंत भुगतान किया जाए और नए पिराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया जाए साथ ही वर्तमान सत्र में गन्ना भुगतान की व्यवस्था की जाए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































