हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक सभासद ने मानसिक रोगी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को यदि देखा जाए तो एक मानसिक रोगी देशभक्ति के गानों पर डांस कर रहा था. नाचते गाते उसने आप आदमी पार्टी के नेता की स्कूटी को रोक लिया इसी से नेताजी आग बबूला हो उठे और मानसिक रोगी पर जमकर थप्पड़ों की बारिश कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मामला बुलंदशहर रोड का है जब आम आदमी पार्टी के नेता आजाद स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. जैसे ही रहे मंशा देवी मंदिर के पास पहुंचे तो मानसिक रोगी ने उनकी स्कूटी को रोक लिया जिसके बाद नेताजी स्कूटी से उतरे और बिना कुछ सोचे समझे मानसिक रोगी पर थप्पड़ की बारिश कर दी. कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे आम आदमी पार्टी की किरकिरी हो रही है. तिरंगा यात्रा के दौरान मानसिक रोगी पर हाथ उठाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता आजाद की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.























