👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन रविवार को तहसीलदार को सौंपा जिसमें उन्होंने प्रयागराज के फाफामऊ में हुई दलित परिवार की हत्या और मा बेटी के साथ हुए रेप का विरोध करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि पीड़ित परिवार के परिजनों को सुरक्षा दी जाए, पूरे प्रकरण का फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान आप जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सोलंकी, मयंक सोलंकी, टीकाराम उपाध्याय, उदयवीर शर्मा, रोहतास, बिजेंद्र, आजाद, जोगेंद्र दास, ऋषिपाल सैनी, नरेंद्र कोठैल, मुस्लिम कुरैशी, जसमीत सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।





























