👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्निपथ योजना के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शनिवार को हापुड़ में मैदान में उतर आए और नगर पालिका हापुड़ में स्थित धरनास्थल पर पहुंच कर धरना दिया और विरोध व्यक्त करते हुए नारेबाजी की।
आम आदमी पार्टी जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष डा.नरेंद्र सोलंकी, जोगेंद्र दास, मंयक पाठक, शोभाराम आजाद, पंकज शर्मा, भूरे यादव, सरोज, महेंद्र त्यागी आदि धरनास्थल पर पहुंचे और अग्निपथ योजना के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को दिया।
































