
हैदराबाद से हापुड़ आए युवक ने नाबालिग को किया अगवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी को हैदराबाद का युवक अगवा कर ले गया। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष युवक हैदराबाद से जमात में शामिल होने के लिए यहां आया था जोकि नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को हैदराबाद से आया युवक अगवा कर ले गया। 9 मई को आरोपी ने पीड़िता को अगवा कर लिया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल निवासी कोटगिरी निजामाबाद तेलंगाना हैदराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किशोरी काफी समय से आरोपी से बात कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























