
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुवा : कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर सिखेड़ा रोड पर शनिवार रात पीड़ित दीपांशु रामलीला देखकर लौट रहा था कि तभी सर्वोदय नगर निवासी अजय ने उस पर बिना किसी प्रकरण के हमला बोल दिया। आरोपित ने दीपांशु को गालियां देते हुए लात-घूंसे और डंडों से पीटा। इसके बाद आरोपित अजय ने लोहे का एक पंच निकालकर युवक के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की मां सविता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























