
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय कपिल कुमार मंगलवार की सुबह अपने साथी गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभात के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में गया था। जैसे ही वह बुलंदशहर के स्याना रोड पर पहुंचा तो बालाजी मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कपिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































