मुरादाबाद सड़क हादसे में गढ़ के युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला चौधरियान के 25 वर्षीय मुदस्सिम की मुरादाबाद में बुधवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह एक प्राईवेट बस पर कंडक्टर था। शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतक को गुरुवार की शाम को गढ़ के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।
गढ़ के मोहल्ला चौधरियान निवासी मुकाबिर चौधरी का पच्चीस वर्षीय भाई मुदस्सिम प्राइवेट बस पर परिचालक की नौकरी करता था। जो बुधवार की रात को बस में सवारी लेकर दिल्ली से सवारी लेकर बरेली की तरफ जा रहा था। रास्ते में मुरादाबाद बाईपास पर ईटों से भरी ट्रैक्ट्रर ट्रॉली अचानक सामने आने पर बस की उसमें भिड़ंत हो गई थी। जिसमें मुदस्सिम की मौके पर ही मौत और कई सवारी घायल हो गई थीं। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























