
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में रविवार को सांप के डसने के बाद युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद युवक का उपचार किया और उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बाद में पकड़े गए सांप को भी सुरक्षित जंगल में छुड़वा दिया गया।
मेरठ के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी साजिद अपने मामा इब्राहिम के यहां रतुपुरा आया हुआ था। रविवार को वह गांव के पास बने स्विमिंग पूल पर नहा रहा था। तभी अचानक सांप ने उसके हाथ पर डंस लिया। इसके बाद साजिद ने सैय्यम नहीं खाया और उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और उसे साथ लेकर सिंभावली में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां युवक को प्राथमिक उपचार दिया और उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। साथ ही सांप को भी जंगल में छुड़वाया गया।






























