उधार के रुपए मांगने पर युवक को जमकर पीटा, तीन पर मुकदमा












उधार के रुपए मांगने पर युवक को जमकर पीटा, तीन पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना बीवी नगर क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी रोहित ने बताया कि कुछ समय पहले उसने अपने परिचित हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड के आवास विकास कॉलोनी के अनुराग गुर्जर को कुछ रुपए उधार दिए थे। रुपए वापस मांगने पर पीड़ित को बहाने बनाकर टरकाटा रहा। जब पीड़ित ने सख्ती से तकादा किया तो आरोपी ने रुपए लौटाने के लिए उसे हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव घुंघराला नहर पर बुलाया। वहां पहले से अनुराग उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मौजूद था। तीनों ने मिलकर पीड़ित को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित इस दौरान घायल हो गया जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010







  • Related Posts

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    🔊 Listen to this कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंसहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती ठंड में लोगों को सर्दी से राहत दिलाने हेतु एलायंस आगे आए और अन्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!