बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में डीजे बजा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास रविवार को एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में डीजे बजा रहा युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला रविवार का है जब बहादुरगढ़ क्षेत्र में वेठ रोड पर स्थित गांव नगली कनौर निवासी 23 वर्षीय आकाश एक बुजुर्ग की शव यात्रा में डीजे बजा रहा था। यह अंतिम यात्रा ब्रजघाट जा रही थी। सलारपुर व पलवाड़ा के बीच स्थित रॉयल डेरी पर डीजे चालक ने जैसे ही डीजे को पीछे किया तो वह हाई टेंशन लाइन से छू गया और उसमें करंट उतर आया जिससे आकाश की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























