
दूध लेने जा रहा युवक चाइनीज़ मांझे की चपेट में आया, कटा कान
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल हो रहा है। प्रतिबंध के बाद भी चाइनीस मांझे का लगातार लोक शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला पिलखुवा से सामने आया है। महादेव राणा पट्टी निवासी रूद्र तोमर रविवार की शाम को बाइक पर सवार होकर जटपुरा गांव दूध लेने के लिए गए थे। वापसी के दौरान में चाईनीज़ मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनका कान कट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। प्रतिबंध के बावजूद भी चाइनीज मांझे की बिक्री कई सवाल पैदा करती है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651























