
मसूरी में हुए सड़क हादसे में सिंभावली निवासी कामगार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी के रहने वाले 52 वर्षीय जगशरण की मसूरी थाना क्षेत्र के गांव डासना में सड़क हादसे में मौत हो गई। कामगार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ब्रह्मगढ़ी गांव के रहने वाले योगेश उर्फ बंटी ने बताया कि पिता जगशरण मसूरी में काम करने के लिए गए थे। उधर से वापस आने के लिए सवारी के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी बांके बिहारी डेंटल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। गाजियाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार में मातम छाया है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066




























