
गहरे गड्ढे में बाइक फंसने से बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर-पलवाड़ा मार्ग पर मंगलवार को एक बाइक सड़क पर गहरे गड्ढे में फंस गई जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाइक पर सवार 36 वर्षीय महिला शबाना की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
शबाना, बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा की रहने वाली थी जिसका निकाह बुलंदशहर के 36 वर्षीय जमील के साथ हुआ था। शबाना की एक बेटी भी है। मंगलवार की शाम वह जमील के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके पलवाड़ा आ रही थी। जैसे ही वह सलारपुर पलवाड़ा मार्ग पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर हुए गहरे गड्ढे के कारण बाइक फंस गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान शबाना सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर चोट आई जिसके बाद वह बेहोश हो गई। शबाना को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























