हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर बुधवार को एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। इस दौरान महिला घायल गई जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
हापुड़ की एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला शांति देवी पत्नी रमेश चंद्र निवासी बछलौता फैक्ट्री में काम कर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह अंबेडकर चौराहे के पास पहुंची तो बाइक सवार ने शांति देवी को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शुरू कर दी और बाइक को कब्जे में ले लिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:































