representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने वेश्यावृत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जसरूपनगर में एक मकान पर छापामार कार्रवाई की और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं चार कथित पत्रकारों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जो कि बिना अनुमति घर में घुस गए थे और रंगदारी मांगी।
कथित पत्रकारों पर मुकदमा:
हापुड़ में सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार कथित पत्रकार एक घर में घुस गए और वीडियो बनाने लगे। वायरल वीडियो को यदि गौर से देखा जाए तो उसमें कुछ पत्रकार घर में घुस गए जिनमे से एक महिला पत्रकार जांच करने की अनुमति होने का दावा कर रही है। इस दौरान उन्होंने जबरदस्ती मकान का एक कमरा खुलवाया जहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और वीडियो के आधार पर मकान में छापामार कार्रवाई की जहां से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने महिला की मां की तहरीर पर चार कथित पत्रकारों के खिलाफ ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि पत्रकारों ने ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी। चार कथित पत्रकारों के साथ-साथ कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






















