
64 लाख की लूट में वांछित इनामी लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा व जनपदीय स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम की बुधवार की तड़के चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार बदमाश से हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश 64 लाख रुपए की लूट में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। बदमाश को घायलावस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से लूट के 75 हजार रूपए नकद, एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस,लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस को प्रारम्भिक पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अकरम पुत्र बाबू निवासी सेक्टर 11 थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद बताया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बुधवार की तड़के पिलखुआ पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम बम्बा पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भाग खडा हुआ।पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया।बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश थाना पिलखुवा के अंतर्गत 31 जनवरी-2026 को हुई 64 लाख रुपए की लूट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































