दिनदहाड़े हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा हुआ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस और हथियार बंद लुटेरों के मध्य गुरुवार की अपराह्न स्याना रोड पर हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बिना नम्बर की एक बाइक, सात हजार रुपए नकद, तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने घायल लुटेरों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार लुटेरे की गिरफ्तार के लिए पुलिस खोज रही है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम में बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस गुरुवार की अपराह्न स्याना रोड पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक पर सवार बदमाश पुलिस को देखते ही फायर करते हए भाग खड़े हुए। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कस्बा गढ़मुक्तेश्वर निवासी सुभाष के बेटे विपिन उर्फ दत्तू उर्फ रंजीत के रुप में की गई है। विपिन एक शातिर लुटेरा है, जिसने 30 जून को थाना हसनपुर जनपद अमरोहा क्षेत्र में एक कलैक्शन एजैंट से लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया है, साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना बहादुरगढ़ में भी लूट का मुकद्दमा दर्ज है। पुलिस फरार लुटेरे की तलाश कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































