
चाय की दुकान में घुसी ढाई फीट लंबी पटरागोय को पकड़ा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के पुराने टोल प्लाजा के पास स्थित एक चाय की दुकान पर ढाई फीट लंबी पटरगोय घुस गई जिसके बाद टी-स्टाल के संचालक और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया। उसके बाद वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ढाई फीट लंबी पटरागोय को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार का है जब अचानक चाय की दुकान में पटरागोय घुस गई जिसको देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात उन्होंने पटरागोय को पकड़ लिया।
आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474
























