हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक काशीपुर से गाजियाबाद जा रहा था जैसे ही वह थाना देहात क्षेत्र में पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रक में लदी अंग्रेजी शराब की बोतलें चकनाचूर हो गई और ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान शराब की बोतले टूटने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जैसे ही ट्रक पलटा हजारों बितलें सड़क पर आ गई और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह है कि मौके से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























