
सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): में किठौर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसे दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई
सरवन कुमार पुत्र ओंकार निवासी गांव उदयपुर थाना बाबूगढ़ ने टाटा पंच गाड़ी कुचेसर चौपला पर खड़ी की। तभी पीछे से एक ट्रक आया जिसने टाटा पंच गाड़ी में टक्कर मार दी। ट्रक को 27 वर्षीय चालक शाहिद पुत्र याकूब निवासी जीरा हेड़ा थाना जुरहरा जिला भरतपुर राजस्थान चला रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695





























