मंडी में धान से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, एसडीएम ने की कार्रवाई, हुआ हंगामा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बिजली के खंभे से धन से भरा ट्रक टकरा गया जिससे तार नीचे आ गए। मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह ने ट्रक के खिलाफ कार्रवाई कर दी जिसके बाद व्यापारियों में गुस्सा पनप गया और उन्होंने कहा कि विद्युत के खंभे को हटवाने के लिए कई बार विभाग से अपील की गई है लेकिन अभी तक किसी ने कोई कदम नहीं उठाया।
दरअसल एक व्यापारी का धान से भरा ट्रक मंडी से बाहर जा रहा था। इसी बीच एसडीएम आवास के पास लगे विद्युत खंभे से ट्रक टकरा गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे जिन्होंने ट्रक का दस हजार रुपए का चालान कर दिया और कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस दौरान व्यापारियों में हंगामा खड़ा हो गया जिन्होंने एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और कहा कि बिजली के खंभे को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से अपील की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में ट्रक पर हुई कार्रवाई अनुचित है। इसके बाद एसडीएम ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिया।

DIWALI OFFER: देसी शुद्ध घी मात्र 500 रु प्रति लीटर: 9068607739









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!