
हार्ट अटैक के कारण हापुड़ निवासी कैंटर चालक की भोजपुर में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव बदनौली के 48 वर्षीय नीरज कुमार की भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे अंडरपास के नीचे लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृश्यट्या मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नीरज कुमार कैंटर चालक था जिसने मोदीनगर को पार करते ही परिजनों को फोन कर बताया कि उसके सीने में तेज दर्द हो रहा है। उसकी तबीयत बिगड़ रही है। उसने अपनी लोकेशन बताइए। इसके बाद परिजनों ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अंडरपास के पास केंटर से उतरा और जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926




























