गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राला कार पर पलटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित बक्सर रेगुलेटर के पास शुक्रवार की रात गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्राला कार के ऊपर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गाड़ी गन्ने के नीचे दब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर कार सवार चार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।

सिंभावली की रेलवे रोड का निवासी पवन अपने साथी सौरव गर्ग और हरोड़ा गांव के मोहन, कृष्ण उर्फ लल्ला के साथ कार में सवार होकर बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वह बक्सर रेगुलेटर से आगे नहर पटरी पर पहुंचे तो वहां खड़ा गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राला अचानक कार के ऊपर पलट गया जिससे गाड़ी गन्ने के नीचे दब गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर कड़ी मशक़्कत के पश्चात चारों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली बेरिंग टूटने से खराब हो गया था। जिसे ठीक किया जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387









  • Related Posts

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    🔊 Listen to this हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक बाइक पर सवार पांच लोगों ने यातायात नियमों का खुलेआम…

    Read more

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना
    error: Content is protected !!