हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में श्री चामुंडा मंदिर पर शनिवार को दूध और जल की धार लगाई गई जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया. इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए लगाई गई दूध की धार के पश्चात हलवे का प्रसाद वितरित किया गया. ऐसी मान्यता है कि श्री चामुंडा मंदिर में दूध की धार लगाने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है. इस अवसर पर अर्जुन ठाकुर, पंकज शर्मा, धर्मपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनिल धनकड़, सौरव शर्मा, सुनील शर्मा, रामकेश ठाकुर, रिंकू, दुष्यंत आदि उपस्थित रहे.
बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर शनिवार की रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम…
Read more
























