अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेज़ी विषय के शिक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक संचालित हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण की नवीन पद्धतियों, भाषा कौशल विकास, मूल्यांकन की आधुनिक विधियों तथा कक्षा-कक्ष में शिक्षण–अधिगम की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों के रूप में अजय कुमार, दीपिका शर्मा, सुमी सक्सेना एवं शालनी शमी द्वारा पठन कौशल (Reading Skills), लेखन कौशल (Writing Skills), संप्रेषण कौशल (Communication Skills), शिक्षण योजना (Lesson Plan), Teacher’s Guide, भाषा मूल्यांकन एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से अंग्रेज़ी विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक तथा कक्षा-शिक्षण में सीधे लागू करने योग्य बताया।
कार्यक्रम का संचालन डायट प्राचार्य एवं प्रशिक्षक मण्डल द्वारा किया गया। समापन सत्र में उप-प्राचार्य श्रीमती ज्योति दीक्षित द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहयोग हेतु विषय विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन दल की सराहना की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर अंग्रेज़ी विषय के परिणामों एवं भाषा दक्षता में गुणात्मक सुधार लाना है।

1st Mall of Hapur || M. 9557396447









  • Related Posts

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    🔊 Listen to this 20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले…

    Read more

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 19/01/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
    error: Content is protected !!